फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Crowd of devotees gathered in Baba Balak Nath temple

Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालक नाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Sun, 23 Jun 2024 08:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 08:08 PM IST
विज्ञापन
एक साथ दो अवकाश होने से मंदिर पहुंचे हजारों श्रद्धालु
विज्ञापन

कतार में लगकर पौणाहारी के किए दर्शन, लंगर में ग्रहण किया प्रसाद
संवाद न्यूज एजेंसी
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को 35 हजार श्रद्धालुओं ने पौणाहारी के दर्शन किए। शनिवार देर शाम से काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे। पिछले दो-दिन से एक साथ दो अवकाश होने से पंजाब सहित हिमाचल के श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। मंदिर में जयकारे के साथ श्रद्धालु कतार में दर्शनों के लिए आगे बढ़ते रहे। सवेरे ही भजन कीर्तनों से आसपास का क्षेत्र भक्तिमय हो गया था। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर को 24 घंटे खुला रखा गया। श्रद्धालुओं ने कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच जांच पूरी होने के बाद मंदिर में दर्शन किए। मंदिर न्यास की ओर से दिनभर श्रद्धालुओं के लिए लंगर-पानी और पंखों की व्यवस्था की गई ताकि श्रद्धालुओं को मंदिर में परेशानी का सामना न करना पड़े। मंदिर में महिलाओं सहित बच्चे और अन्य दिनभर परिसर में भजन कीर्तन कर पौणाहारी का गुणगान करते रहे। आगामी समय में अब अस्त समाप्त होने के चलते श्रद्धालु अपनी मन्नत लेकर बाबा के दरबार पहुंच रहे हैं। इस बारे में मंदिर अधिकारी संदीप चंदेल ने कहा कि रविवार के दिन भी लगभग 35,000 श्रद्धालुओं ने अपना शीश नवाया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए न्यास की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए थे। श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक तरीके से मंदिर में दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed