{"_id":"56f687cc4f1c1ba41ff14d96","slug":"youth-died-of-drowning-at-kunah-khadd","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुणाह खड्ड में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुणाह खड्ड में डूबने से युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
Updated Sat, 26 Mar 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
डूबने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत कुणाह खड्ड में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू की दी है। मृतक की पहचान राजीव कुमार (20) पुत्र भागीरथ निवासी सधवाण, लाहड़ कोटलू के रूप में हुई।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर बाद करीब एक बजे दोस्तों के साथ नहाने के लिए कुणाह खड्ड में गया था। रैल के पास कुणाह खड्ड में नहाते समय राजीव कुमार गहरे पानी में चला गया। इस दौरान राजीव पानी के तेज बहाव में आ गया। इसके चलते वह पानी में डूब गया। हालांकि, उसके दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे।
विज्ञापन
इसके चलते दोस्तों ने शोर मचाया। लड़कों की आवाजें सुन स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने डूबे राजीव को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक राजीव दम तोड़ चुका था। इसकी सूचना लोगों ने नादौन पुलिस को दी। डीएसपी लालमन शर्मा के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के लिए शव को क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। डीएसपी लालमन शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।