{"_id":"58b866ec4f1c1b214e830b5d","slug":"two-years-jail-for-illegal-trade-of-liqour","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के अवैध कारोबार पर दो साल की जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के अवैध कारोबार पर दो साल की जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 03 Mar 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
court shimla
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नादौन सुभाष चंद्रा ने शराब का अवैध कारोबार करने वाले व्यक्ति को दोषी मानते हुए दो साल कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 10 000 रुपये का जुर्माना भी किया। इस केस में 11 गवाह पेश हुए।
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी सुनील कुमार को अवैध रूप से शराब रखने के अपराध के लिए दोषी पाया। इसके चलते अदालत ने दो वर्ष कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन
आरोपी सुनील कुमार निवासी गांव बेला तहसील नादौन हमीरपुर का निवासी है। उसे मार्च 2011 में विजिलेंस हमीरपुर की टीम ने शराब का अवैध कारोबार करने के लिए हिरासत में लिया था और आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया था।
विज्ञापन
सुनील कुमार ने नादौन में एक कमरा किराये पर लिया हुआ था जहां से विजिलेंस की टीम ने अंग्रेजी शराब की 120 पेटियां बरामद की थीं। अभियोजन पक्ष ने केस की पैरवी के दौरान 11 गवाहों को अदालत में पेश किया। पैरवी सहायक जिला न्यायवादी सुरेश ठाकुर ने की।