{"_id":"5894cb6c4f1c1bce22e80592","slug":"two-drunks-misbehaved-a-lady-at-bus-stop","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत्त युवकों ने महिला से की बदसलूकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत्त युवकों ने महिला से की बदसलूकी
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
Updated Fri, 03 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Drink
- फोटो : demo pics
पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत लाहड़ कोटलू बस स्टॉप पर नशे में धुत दो युवकों ने एक महिला से बदसलूकी की। महिला ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस थाना में की जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह बस स्टॉप पर अपने रिश्तेदारों का इंतजार कर रही थी। इस दौरान दो युवक नशे में धुत्त होकर आए और बस स्टॉप पर रुक गए। फाहल और अंसरा-चेली के रहने वाले दो युवक उससे शराब पीने के लिए पानी मांगने लगे।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। महिला के विरोध पर दोनों हाथापाई पर उतर आए। महिला ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर युवकों के चंगुल से महिला का छुड़ाया और पुलिस को बुलाया। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
