{"_id":"ccf935e1de71eb6e8b01f53acf15e6a5","slug":"trusting-fake-call-costs-rs-9000-thousand-for-a-poor-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी कॉल से बैंक खाते से नौ हजार रुपये उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी कॉल से बैंक खाते से नौ हजार रुपये उड़ाए
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर, जाहू
Updated Wed, 24 Feb 2016 05:34 PM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी जाहू के अंतर्गत कल्वाड़ी गांव में एक युवती को शातिरों ने ठगी का शिकार बनाया है। हालांकि, इसकी शिकायत युवती ने बैंक शाखा में की है, लेकिन खाते से पैसे उड़ने से युवती के होश उड़ गए।
विज्ञापन
बबीता निवासी कुल्वाड़ी, जाहू ने बताया कि बुधवार सुबह करीब छह बजे उसके मोबाइल नंबर पर कॉल आई। इस दौरान कॉलर ने बताया कि आपके डेबिट कार्ड पर नई स्कीम आई है। स्कीम के चलते आपको नया डेबिट कार्ड दिया जाएगा।
विज्ञापन
स्कीम के आधार पर खाता धारक को पांच हजार रुपये का अतिरिक्त लाभ भी दिया जाएगा। नया डेबिट कार्ड जारी करने के नाम पर कॉलर ने उसके एटीएम कार्ड का सीरियल नंबर पूछा। बबीता ने अपने एटीएम कार्ड का 16 अंकों का कार्ड नंबर बताया। इसके बाद कॉलर ने कॉल डिस्कनेक्ट कर दी।
विज्ञापन
कुछ ही देर बाद बबीता के मोबाइल पर उसके खाता से नौ हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। खाता से नौ हजार रुपये निकलने पर बबीता के होश उड़ गए। जब उसने बैंक शाखा जाकर खाता का स्टेटस जाना तो उसे पता चला कि बुधवार को उसके खाता से नौ हजार रुपये निकले हैं।
बैंक अधिकारियों के पूछने पर बबीता ने सारी आप बीती बैंक अधिकारियों को सुनाई। बैंक अधिकारियों ने बबीता को मामले की छानबीन का आश्वासन दिया है। इससे पहले भी क्षेत्र के दो लोगों को फर्जी कॉल के आधार पर शातिर पांच-पांच हजार रुपये निकाले जा चुके हैं।
बैंक प्रबंधक लच्छमण दास का कहना है कि बैंक उपभोक्ता कॉल पर किसी भी व्यक्ति को खाता संबंधी व्यक्तिगत सूचना न दें। बैंक प्रबंधन ग्राहकों से खाता संबंधी व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगता है।