{"_id":"58d55cc84f1c1bb6681a718e","slug":"truck-bike-collides-leaving-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिप्पर से जा टकराई बाइक, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टिप्पर से जा टकराई बाइक, चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 25 Mar 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना सदर के अंतर्गत बरोहा में एक मोटरसाइकिल टिप्पर से जा टकराई। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई जबकि दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। घायल बाइक सवार को प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर लाया गया।
विज्ञापन
शशि ठाकुर (21) निवासी बस्सी भोरंज शुक्रवार दोपहर बाद करीब दो बजे हमीरपुर से वापस अपने घर बस्सी जा रहा था। उसके साथ शशांक (25) निवासी बधाणी भी बाइक पर सवार था।
विज्ञापन
जैसे ही दोनों बरोहा के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक टिप्पर से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक चालक शशि ठाकुर की मौके पर मौत हो गई। हालांकि स्थानीय लोग उसे क्षेत्रीय अस्पताल लाए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं बाइक के पीछे बैठे शशांक को चोटें आई हैं। उसे प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
थाना प्रभारी कुलदीप कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेजा गया है।