फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Traffic jam after two car collision

दो कारों की टक्कर, सड़क दो घंटे अवरुद्ध

Thu, 02 Feb 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बिझड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बिझड़ी Updated Thu, 02 Feb 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam after two car collision
demo pic - फोटो : अमर उजाला

उपमंडल के बिझड़ी से घोड़ी धबीरी सड़क पर बुधवार दोपहर दो कारों की टक्कर हो गई। हादसे के बाद एक कार चालक ने दूसरे चालक को पीट दिया और फिर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद सड़क दो घंटे तक अवरुद्ध रही।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच यातायात को बहाल करवाया। बुधवार दोपहर एक मारुति कार घोड़ी धबीरी से बिझड़ी की तरफ आ रही थी। इस दौरान सामने से आ रही एक अन्य कार से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद दोनों कार चालकों में कहासुनी और फिर झड़प हो गई। इसके बाद मारुति कार चालक अपनी गाड़ी को बीच सड़क में खड़ा कर भाग गया। दूसरे कार चालक सुरेंद्र कुमार ने इसकी शिकायत पुलिस में की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को हटाकर यातायात बहाल किया। मारुति कार चालक के फरार होने पर कार को सड़क से हटाकर इसकी चाबी पंचायत प्रधान जमली को सौंप दी है।

डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंच यातायात को बहाल करवा दिया। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed