{"_id":"58975d0e4f1c1b8f73e803f1","slug":"theft-accuse-given-five-days-remand","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 05 Feb 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
theft
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना नादौन में पकड़े गए अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दोनों आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय ने चोरी के दोनों आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं मौके से फरार दो अन्य चोरों का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन
दोनों फरार चोरों की धरपकड़ को पुलिस टीमें रवाना हो गई हैं। शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे नादौन के कांगड़ा बैंक के पास खड़े ट्रक के पास से जब चोर भागे तो नादौन पुलिस ने इनका पीछा किया। मोहम्मद राशिद (32) पुत्र मुसाहिद निवासी किठोड़ थाना मवाना मेरठ को नादौन बाजार के पास पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन
वहीं मुन्नू (24) पुत्र बजीर को दो किलोमीटर दूर भड़ोली गांव में पकड़ा। वहीं ट्रक के दो चालक इरफान पुत्र नसरू और फैजल निवासी हापुड़ भागने में सफल हो गए। ट्रक के मालिक का नाम आसिफ पुत्र मुनव्वर निवासी किठाड़ है जबकि ट्रक का पंजीकरण गुड़गांव में हुआ है।
विज्ञापन
चोरी के सामान में 218 मोबाइल, दो एलसीडी, एक लैपटॉप, एक म्यूजिक सिस्टम बरामद हुआ है। चोरों ने बिलासपुर, सोलन, रंगस और नादौन कस्बे में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने चोरी के सामान को जब्त कर लिया है जबकि चोरी के दोनों आरोपी रविवार को कोर्ट में पेश किए गए।
दोनों को न्यायालय ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। डीएसपी लालमन शर्मा का कहना है कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर ले लिया है। दो अन्य फरार आरोपियों की धरपकड़ को पुलिस टीमें रवाना कर दी हैं।