फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Technician arrested

आपत्तिजनक एक्सरे लेने वाला टेक्नीशियन गिरफ्तार

Sun, 31 Jan 2016 07:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 31 Jan 2016 07:33 PM IST
विज्ञापन
Technician arrested

जिला मुख्यालय के साथ सटे एक निजी अस्पताल में महिला का आपत्तिजनक एक्सरे लेने वाला आरोपी टेक्नीशियन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सरकाघाट निवासी आरोपी टेक्नीशियन राजीव कुमार को पुलिस ने रविवार देर शाम गिरफ्तार किया। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय के तहत निजी अस्पताल में महिला शनिवार को अपनी टूटी बाजू का एक्सरे करवाने अपने पति के साथ गई थी। यहां हड्डी रोग विशेषज्ञ ने महिला को बाजू का एक्सरे करवाने के लिए अस्पताल के एक्सरे कक्ष में टेक्नीशियन के पास भेजा। एक्सरे टेक्नीशियन ने पहले महिला की टूटी बाजू का एक्सरे किया।
विज्ञापन


इसके बाद एक्सरे टेक्नीशियन ने महिला को कपड़े उतारने के लिए कहा। टेक्नीशियन ने कहा कि शरीर के निचले भाग का भी एक्सरे किया जाना है। एक्सरे करवाने के बाद महिला अस्पताल के एमडी जो पेशे से डॉक्टर हैं, के कमरे में गई। यहां महिला ने डॉक्टर से दो एक्सरे दिखाने की मांग की। डॉक्टर ने बताया कि उन्होंने तो एक ही एक्सरे लिखा है। महिला ने बताया कि एक्सरे टेक्नीशियन ने उसके दो एक्सरे लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर ने एक्सरे टेक्नीशियन को कमरे में बुलाया। कमरे में आने के बाद एक्सरे टेक्नीशियन मौके से भाग गया। महिला ने बताया कि शिकायत सुनने के बाद एमडी भी कमरे की लाइट बंद कर मौके से फरार हो गया। इसके चलते महिला ने पति के साथ पुलिस थाना सदर में पहुंचकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले की छानबीन कर रविवार देर शाम आरोपी टेक्नीशियन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

आरोपी टेक्नीशियन को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को आरोपी न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

- डॉ. शिव कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed