{"_id":"590780504f1c1bcc3a4428bf","slug":"sweet-and-mobile-shop-set-on-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाई और मोबाइल की दुकान जलकर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिठाई और मोबाइल की दुकान जलकर राख
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, अवाहदेवी
Updated Tue, 02 May 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चौकी अवाहदेवी के अंतर्गत बस अड्डा स्थित एक मिठाई और मोबाइल की दुकान आग की भेंट चढ़ गई। आग में दोनों दुकानों का करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। दमकल विभाग हमीरपुर और सरकाघाट से दो फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। ऐसे में साथ लगती दुकानें आग की चपेट में आने से बच गईं।
विज्ञापन
अनिल कुमार पुत्र धर्म सिंह निवासी बगबाड़ा की स्वीट्स शॉप में रविवार रात करीब 10 बजे अचानक आग भड़क गई। इसके चलते स्वीट शॉप के ऊपर अंकित कुमार की मोबाइल शॉप भी आग की चपेट में आ गई। मिठाई की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई जबकि ऊपरी मंजिल पर स्थित मोबाइल शॉप का काउंटर और मोबाइल एसेसरी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने दुकान से आग की लपटें निकलती देखीं तो शोर मचाया। इसकी सूचना लोगों ने दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग हमीरपुर और सरकाघाट से दो दमकल वाहनों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकान के मालिक अनिल कुमार ने बताया कि रविवार शाम को ही उसने दुकान में गाड़ी की 50 हजार रुपये पेमेंट, वाहन के दस्तावेज और लाइसेंस भी जल गए।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक छानबीन में आग लगने का कारण शॉर्टसर्किट बताया जा रहा है। हलका पटवारी ने मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दमकल विभाग हमीरपुर के इंचार्ज संत राम ठाकुर का कहना है कि दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। सरकाघाट से भी एक दमकल वाहन मौके पर पहुंचा था।