फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Slate roofed house burnt to ashes at Bhatpura

भटपुरा में स्लेटपोश मकान जलकर राख

Sun, 24 Apr 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, सुजानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, सुजानपुर Updated Sun, 24 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Slate roofed house burnt to ashes at Bhatpura
आग से जला घर। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत जंगलबैरी के भटपुरा गांव में चार कमरों का स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया। अग्निकांड बिजली में शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ है। हालांकि, दमकल वाहन आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचा लेकिन तब तक सब जलकर राख हो चुका था।

विज्ञापन


अग्निकांड में सब कुछ जलकर राख हो गया है। कांता देवी पत्नी स्व. ठाकुर दास और उसकी बहु किरण देवी पत्नी स्व. अशोक कुमार निवासी भटपुरा के बिजली मीटर में अचानक शार्ट सर्किट होने लगा। इस दौरान मीटर के पास बिजली के तार में आग भड़क गई।
विज्ञापन


जब तक कांता देवी और उसकी बहु किरण देवी शोर मचाती और आग पर काबू पातीं, तब तक मकान में आग भड़क गई। मकान से आग की लपटें उठता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना लोगों ने दमकल विभाग को दी, लेकिन दमकल विभाग के पहुंचने से पहले सब जलकर राख हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, आग पर काबू पाने को स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास किया। इस दौरान उनके हाथ भी आग की चपेट में आ गए, इसके बावजूद सब कुछ सब जल कर राख हो गया। अग्निकांड के कारण कांता देवी और उसकी बहु किरण देवी के सिर पर छत नहीं रही।


मकान में रखा राशन, कपड़े, बिस्तर और अन्य सारा सामान जलकर राख हो गया। पंचायत प्रधान रेखा शर्मा ने मौके का जायजा लिया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों कांता देवी और किरण देवी की शिकायत पर मामला दर्जकर लिया।

थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अग्निकांड के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed