फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Shopkeeper and sage beaten badly

दुकान में घुसकर पीटा दुकानदार और साधु

Mon, 01 Aug 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 01 Aug 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper and sage beaten badly
लड़ाई। - फोटो : demo pics

पुलिस थाना सदर के अंतर्गत पुंग खड्ड पुल पर कसीरी महादेव में एक युवक ने दुकान में घुसकर दुकानदार और साधु की पिटाई कर दी। मारपीट में युवक ने साधु का जबड़ा हिला दिया जबकि दुकानदार के सिर पर बोतल दे मारी।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि आरोपी युवक को दुकान से घी का पैकेट चुराते एक साधु ने देख लिया। साधु ने इसकी शिकायत दुकानदार से कर दी।
विज्ञापन


हालांकि, युवक दुकान से जा चुका था लेकिन उसे इसकी भनक लग गई कि साधु ने दुकानदार को घी का पैकेट चोरी होने की बात बताई है। इस पर युवक ने कुटिया में पहुंचकर साधु की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बात साधु ने दुकानदार को बताई साधु ने पुलिस थाना में शिकायत भी कर दी। जब युवक को पुलिस थाना में शिकायत का पता चला तो वह दुकानदार के पास जा धमका और उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।


युवक का आरोप है कि दुकानदार के कहने पर साधु ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। जब दुकानदार ने युवक को दुकान से बाहर जाने को कहा तो गुस्साए युवक ने उसके सिर पर बोतल दे मारी जिससे दुकानदार लहूलुहान हो गया।

इसकी सूचना पुलिस थाना में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देर रात आरोपी अंकित राणा निवासी री सुजानपुर को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रत्न का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed