{"_id":"58f7ad6b4f1c1b19744739df","slug":"sho-barsar-to-investigate-wheat-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएचओ बड़सर करेंगे गेहूं घोटाले की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएचओ बड़सर करेंगे गेहूं घोटाले की जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 20 Apr 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
scam Logo
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर थाना के तहत एक फ्लोरमिल में गेहूं घोटाले में विभाग ने फ्लोरमिल मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस चौकी बिझड़ी के जांच अधिकारी ने मामले की रिपोर्ट थाना प्रभारी बड़सर को सौंप दी है।
विज्ञापन
अब पुलिस थाना प्रभारी बड़सर मामले की जांच करेंगे। इस फ्लोरमिल से 2500 क्विंटल गंदम गायब पाया गया है। खाद्य आपूर्ति विभाग मामले की अपने स्तर पर जांच कर चुका है।
विज्ञापन
डीएम धर्मशाला और एसडीएम नादौन की संयुक्त कमेटी भी मामले पर फ्लोरमिल का निरीक्षण कर चुकी हैं। इस दौरान फ्लोरमिल मालिक 2500 क्विंटल गेहूं का रिकॉर्ड विभागीय अधिकारियों और कमेटी को नहीं दिखा पाया।
विज्ञापन
इसके चलते विभाग ने फ्लोर मिल मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस चौकी बिझड़ी के जांच अधिकारी ने मामले की रिपोर्ट थाना प्रभारी बड़सर को सौंपी है। मामले की जांच थाना प्रभारी बड़सर अपने स्तर पर करेंगे।
थाना प्रभारी बड़सर जयनंद का कहना है कि फ्लोरमिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जल्द ही फ्लोरमिल मालिक के बयान दर्ज किए जाएंगे।