फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Senior citizen died after being attacked by bull

सांड के हमले में वृद्ध लहूलुहान, मौत

Wed, 07 Dec 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर, बिझड़ी
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर, बिझड़ी Updated Wed, 07 Dec 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Senior citizen died after being attacked by bull
bull fighting - फोटो : Reuters

लावारिस सांड ने रास्ते से गुजर रहे बुजुर्ग पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। यह दर्दनाक हादसा बड़सर उपमंडल की धंगोटा पंचायत में सामने आया। बुधवार सुबह सवेरे घटित इस घटना में धंगोटा पंचायत के पंथयानी गांव के 80 वर्षीय ध्यान चंद लावारिस बैल की टक्कर से गंभीर घायल हो गए।

विज्ञापन


ध्यान चंद सुबह सवेरे किसी निजी कार्य से जा रहे थे कि अचानक ही बिगड़ैल बैल ने उन पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। बैल के हमले से लहूलुहान बुजुर्ग सहायता के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन सुबह का समय होने की वजह से किसी ने उनकी आवाज नहीं सुनीं। खड्ड के बीच पानी में घायल पड़ा ध्यान सिंह बड़ंी देर तक सहायता के लिए चिल्लाता रहा लेकिन किसी ने भी उसकी आवाज नहीं सुनी।
विज्ञापन


पहले भी हो चुका है ऐसा हमला

इससे पहले भी शुक्कर खड्ड में लावारिस बैल ने एक अन्य व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया था। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस बारे में वह कई बार प्रशासन को अवगत बता चुके हैं लेकिन उनकी समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया जस रहा। आए दिन क्षेत्र के लोग लावारिस मवेशियों के शिकार हो रहे हैं। पंचायत प्रधान रजनी बाला ने बताया कि लावारिस बैल ने पंचायत के ध्यान चंद को बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। परिजन घायल को क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसडीएम बड़सर अक्षय सूद ने बताया कि स्थानीय पंचायत प्रधान ने इस हादसे की सूचना प्रशासन को दी है। सूचना मिलते ही प्रशासन ने पीड़ित परिवार को 10000 रुपये की आर्थिक सहायता दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed