{"_id":"6b60af219e718e9bbb7278e8eecd44bc","slug":"open-illegal-mining-at-barsar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़सर की खड्डों में दिनदहाड़े अवैध खनन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़सर की खड्डों में दिनदहाड़े अवैध खनन
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर, बिझड़ी
Updated Thu, 11 Feb 2016 04:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल में अवैध खननकारियों के हौसले बुलंद हैं। दिनदहाड़े खड्डों में अवैध खनन हो रहा है। रात के समय खड्डों से ट्रैक्टर ट्रालियों से भवन निर्माण सामग्री निकाल रहे हैं लेकिन प्रशासन अनभिज्ञ है। रात के समय खड्डों में दौड़ रहे ट्रैक्टरों से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
नीरज कुमार, राजेंद्र सिंह, करतार चंद, भलखू राम, केसर सिंह, दिलीप सिंह, देशराज का कहना है कि अवैध खननकारी दिनदहाड़े खड्डों में अवैध खनन कर रहे हैं। दिनभर खड्डों से रेत, बजरी और पत्थर निकाले जा रहे हैं। प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लग रही है।
विज्ञापन
रात के समय ट्रैक्टरों के आवाजाही से खड्डों के साथ रह रहे लोगों की नींद हराम हो रही है। खड्डों में खनन पर प्रतिबंध की सरेआम धज्जियां उड़ रही हैं, अवैध खननकारियों के हौसलें भी बुलंद हैं। लोगों ने अवैध खननकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
डीएसपी बड़सर राजेंद्र सिंह जसवाल का कहना है कि अगर अवैध खननकारी ऐसा कर रहे हैं तो पुलिस जल्द ही औचक निरीक्षण कर अवैध खननकारियों पर कार्रवाई करेगी।