फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   One arrests in death by bullet case

शिकार खेलते मौत मामले में एक गिरफ्तार

Sun, 05 Feb 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 05 Feb 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
One arrests in death by bullet case
गोली से मौत। - फोटो : Demo Pic.

पटेरा कसीरी जंगल में गोली से युवक की मौत मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं आरोपी ने भी शिकार के दौरान फायर करने की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन


31 दिसंबर को दोपहर बाद करीब एक बजे वह अपने मृतक अवतार सिंह उर्फ गगन अपने भाई निरंजन, साथी अमित, निगनू, सतीश, मांगा प्रधान, पिंकू, कुक्कू, बिजू, रांझू सहित कुछेक स्थानीय युवकों के साथ पटेरा कसीरी जंगल में शिकार खेलने गया था।
विज्ञापन


इस दौरान अवतार सिंह के कुछ दोस्तों के पास बंदूकें थीं। जब अवतार सिंह साथियों के साथ शिकार पर था तो शाम करीब पौने छह बजे गोलियां चलने की आवाजें आईं। ये गोलियां अवतार सिंह उर्फ गगन के सिर और पसली के पास लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने दिनेश कुमार उर्फ पिंकू निवासी कैहड़रू को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि अवतार उर्फ गगन की मौत दिनेश की गोली से हुई है।

पुलिस छानबीन में पता चला है कि वारदात के समय आरोपी दिनेश मृतक अवतार सिंह के आसपास था और अवतार को गोली लगने के बाद भी सबसे पहले मौके पर पहुंचा। दिनेश ने भी माना है कि उसने सूअर पर फायर किया था, लेकिन शायद गलती से गोली अवतार को लग गई।


एएसपी डॉ. शिव कुमार शर्मा का कहना है कि एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने शिकार पर फायर करने की बात स्वीकार की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed