{"_id":"575311f54f1c1bd649109ab0","slug":"misvihabe-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से छेड़छाड़ पर युवक की धुनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से छेड़छाड़ पर युवक की धुनाई
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 04 Jun 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी चौक पर नशे में धुत्त एक युवक को महिला से छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया। जैसे ही युवक ने महिला से छेड़छाड़ कर मौके से भागा तो महिला शोर मचाते हुए युवक के पीछे भागी। इस दौरान स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने युवक को दबोच लिया। उसके बाद महिला ने नशे में धुत्त युवक की जमकर पिटाई कर डाली।
विज्ञापन
शनिवार शाम करीब छह बजे एक महिला अपनी मां को अस्पताल से इलाज करवाने के बाद बाद बस अड्डा परिसर में आई। यहां महिला ने अपनी मां को बस में चढ़ाकर घर भेज दिया। उसके बाद महिला मुख्य बाजार से होकर अपने घर को रवाना हुई। जैसे ही महिला बाल स्कूल हमीरपुर के पास पहुंची तो नशे में धुत्त एक युवक ने महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
पहले तो महिला नशे में धुत्त युवक को नजरअंदाज करती रही, लेकिन बाद में युवक बीच बाजार में महिला से छेड़छाड़ करने लगा। जब महिला ने शोर मचाया तो युवक वहां से भाग गया। इस दौरान महिला युवक के पीछे शोर मचाते हुए दौड़ी। महिला को युवक के पीछे दौड़ता देख स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने युवक को दबोच लिया। इस दौरान महिला ने युवक की जमकर पिटाई की। उसके बाद युवक ने माफी मांग कर जान छुड़ाई।
विज्ञापन
उधर, थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रत्न का कहना है कि इस बारे में कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।