{"_id":"57d82fa14f1c1beb5bd4806d","slug":"lady-missing-from-one-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह से नहीं लगा गुमशुदा महिला का कोई सुराग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक माह से नहीं लगा गुमशुदा महिला का कोई सुराग
ब्यूरो, अमर उजाला, बड़सर (हमीरपुर)
Updated Tue, 13 Sep 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल के गांव पथलयार के राज कुमार पुत्र मुख लाल की गुमशुदा पत्नी का एक माह से कोई सुराग नहीं लग पाया है। तीन बच्चों का बाप अपनी पत्नी की तलाश में दर-दर भटक रहा है। राज कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी मंगला देवी 16 जुलाई को बिना बताए कहीं चली गई। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। राज कुमार ने बताया कि वह मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। उसके तीन बच्चे हैं। पत्नी के गायब होने के बाद से बच्चों का पालन पोषण करना मुश्किल हो गया है। राज कुमार ने बताया कि पत्नी के गुम होने की शिकायत बड़सर पुलिस थाना में दर्ज करवा दी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। उधर, डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और महिला की तलाश जारी है।
विज्ञापन