{"_id":"57b4abf44f1c1bad156eacf1","slug":"homeguard-asked-to-reduce-dj-sound-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे की आवाज कम करने को कहा तो पीट डाला होमगार्ड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजे की आवाज कम करने को कहा तो पीट डाला होमगार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 18 Aug 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Fight
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना सदर में तैनात एक होमगार्ड को चार युवकों ने पीट डाला। दरअसल, होमगार्ड ने गांधी चौक पर स्थित एक भवन में ऊंची आवाज में बज रहे डीजे की आवाज कम करने को कहा। इसके चलते चार युवकों ने होमगार्ड जवान की पिटाई कर डाली।
विज्ञापन
होमगार्ड जरनैल सिंह पुत्र सूंका राम निवासी रूकवाल लाहड़ जिला कांगड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह गृह रक्षा विभाग में बतौर होमगार्ड कार्यरत है। वर्तमान में वह पुलिस थाना सदर में सेवाएं दे रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार रात करीब एक बजे जब वह होमगार्ड ओंकार सिंह के साथ गांधी चौक हमीरपुर में गश्त पर था। इस दौरान उन्होंने एक भवन में जोर से डीजे बजता सुना। दोनों भवन के अंदर चले गए और यहां उपस्थित लोगों को उन्होंने डीजे की आवाज कम करने को कहा।
विज्ञापन
इस पर अभिषेक पुरी उर्फ अंकू निवासी वार्ड नंबर तीन हमीरपुर, कार्तिक पुरी उर्फ टिंकू निवासी वार्ड नंबर तीन हमीरपुर, विकास ठाकुर निवासी मटाहणी और पीयूष कतना निवासी बरोहा ने होमगार्ड जरनैल सिंह के साथ मारपीट कर डाली। मारपीट में जवान को शरीर पर चोटें आई हैं।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी शिव कुमार का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।