{"_id":"56ec08ee4f1c1bca3a8b4730","slug":"glasses-of-half-a-dozen-vehicle-broken-at-taunidevi-tyres-deflated","type":"story","status":"publish","title_hn":"टौणीदेवी में आधा दर्जन गाड़ियों के शीशे तोड़े, हवा निकाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टौणीदेवी में आधा दर्जन गाड़ियों के शीशे तोड़े, हवा निकाली
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 18 Mar 2016 07:26 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना सदर के अंतर्गत टौणीदेवी में शरारती तत्वों ने करीब आधा दर्जन गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। साथ ही, वाहनों के टायरों की हवा निकाल दी। सुबह वाहन मालिकों और चालकों की शिकायत पर पंचायत प्रधान रजनीश कुमार ने स्थानी चौकी में इसकी शिकायत की।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। लोगों में चेतन, विपिन, सोनी, बबलू का कहना है कि शरारती तत्वों ने कस्बा में रात के समय सड़क किनारे खड़ी करीब आधा दर्जन टैक्सियों और निजी वाहनों के शीशे तोड़ दिए। इसकी पता ग्रामीणों और वाहन मालिकों को सुबह चला।
विज्ञापन
लोगों ने इसकी सूचना वाहन मालिकों और पंचायत प्रधान को दी। पंचायत प्रधान रजनीश चौहान ने पुलिस चौकी में शरारती तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पंचायत प्रधान सहित वार्ड सदस्य संतोष कुमारी और ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी वाहनों के शीशे तोड़े जा चुके हैं। लोगों ने पुलिस विभाग से कस्बा में रात्रि गश्त की मांग उठाई है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अजय बौद्ध का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।