फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Girl died after falling from sccoter while going to take exam

परीक्षा देने जा रही छात्रा की स्कूटर से गिरकर मौत

Sat, 26 Mar 2016 06:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बड़सर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बड़सर Updated Sat, 26 Mar 2016 06:47 PM IST
विज्ञापन
Girl died after falling from sccoter while going to take exam
स्कूटर हादसा - फोटो : अमर उजाला

उपमंडल के जौड़े अंब के पास स्कूटर से गिरकर एक छात्रा की मौत हो गई। छात्रा रावमापा जौड़े अंब में प्रैक्टीकल परीक्षा देने जा रही थी। रास्ते में जौड़े के पास स्कूटर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे छात्रा को गंभीर चोटें आई जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


छात्रा ज्योति भाटिया पुत्री धर्मपाल (16) निवासी समैला डाकघर कसवाड़ रावमापा दांदड़ू में दसवीं कक्षा की छात्रा थी। शनिवार सुबह करीब नौ बजे छात्रा ज्योति भाटिया स्कूटर से लिफ्ट लेकर जा रही थी। स्कूटर उसके गांव का रहने वाला वीरेंद्र कुमार चला रहा था।
विज्ञापन


जौड़े अंब से पहले स्कूटर मोड़ पर अनियंत्रित होकर गिर गया जिससे छात्रा को गंभीर चोटें आईं। उसे घायल अवस्था में बड़सर अस्पताल में पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने छात्रा के पिता धर्मपाल के ब्यान पर स्कूटर चालक के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने बताया कि सड़क हादसे में स्कूल छात्रा की मौत की घटना हुई है। पुलिस ने स्कूटर चालक के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed