{"_id":"58e538bd4f1c1b4c3e5b6ed4","slug":"four-youth-nabbed-with-charas","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बाइक सवारों से 885 ग्राम चरस बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार बाइक सवारों से 885 ग्राम चरस बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 06 Apr 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
चरस के साथ्ा चार दबोचे।
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चौकी जाहू में नाकाबंदी के दौरान चार बाइक सवार युवकों से 885 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार शाम करीब सवा पांच बजे जाहू पुलिस टीम नाकाबंदी के दौरान वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन
इस दौरान दो बाइक सवार जाहू से आए। जैसे ही दोनों नया पुल जाहू के पास पहुंचे तो पुलिस टीम को चेकिंग पर देख बाइकों को पीछे मोड़ भागने लगे। संदेह पर पुलिस ने दोनों बाइक सवारों को रोका।
विज्ञापन
एक बाइक को इशान शर्मा निवासी भालत डाकघर हरसौर चला रहा था जबकि उसके पीछे अक्षय ठाकुर निवासी हार डाकघर नाल्टी बैठा था दूसरी बाइक को गौरव गांव तरुडोल, बुंवलू तहसील बड़सर चला रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों बाइकों की तलाशी ली। अक्षय की बाइक की सीट के नीचे 425 ग्राम चरस बराममद हुई। दूसरी बाइक के चालक गौरव की जैकेट के अंदर एक कैरी बैग से 460 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर चारों युवकों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एएसपी डॉ. शिव कुमार शर्मा का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर चरस को कब्जे में ले लिया है।