फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Fire broke out in an Electronic shop at Re Bhalana

री भलाणा में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में भड़की आग

Mon, 31 Oct 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 31 Oct 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in an Electronic shop at Re Bhalana
आग - फोटो : amar ujala

उपमंडल सुजानपुर के री भलाणा में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान आग की भेंट चढ़ गई है। अग्निकांड में करीब तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। प्रारंभिक छानबीन में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन


सुदेश कुमार पुत्र लेखराज निवासी री भलाणा कस्बे में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाता है। दिवाली पर्व को लेकर उसने लाखों रुपये का स्टॉक दुकान में लगा रखा था। दीपावली की शाम करीब पांच बजे दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया।
विज्ञापन


हालांकि सुदेश कुमार और स्थानीय दुकानदारों ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें और भड़क उठीं। इसकी सूचना दुकानदारों ने दमकल विभाग को दी। इसके चलते दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग में करीब तीन लाख रुपये के नुकसान का अंदेशा जताया गया है। सुदेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

दमकल विभाग के इंचार्ज संत राम ठाकुर का कहना है कि अग्निकांड में करीब तीन लाख रुपये का नुकसान है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed