{"_id":"5712374f4f1c1b7f584a6abf","slug":"cow-shed-burnt-to-ashes-at-beha","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहा मे पशुशाला चढ़ी आग की भेंट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेहा मे पशुशाला चढ़ी आग की भेंट
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
Updated Sat, 16 Apr 2016 06:45 PM IST
विज्ञापन
आग से जली पशुशाला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत ग्राम पंचायत पनसाई के बेहा गांव में एक पशुशाला आग की भेंट चढ़ गई है। अग्निकांड में करीब तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। अग्निकांड के समय घर पर परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
नादौन के विधायक विजय अग्निहोत्री ने घटनास्थल का जायजा लेकर पीड़ित परिवार को जल्द आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। शेर मोहम्मद निवासी बेहा का परिवार शनिवार को गेहूं की कटाई के लिए खेतों में गया था। दोपहर बाद उसकी पशुशाला में अचानक आग भड़क गई।
विज्ञापन
अग्निकांड का पता परिवार को उस समय लगा तब तक आधी पशुशाला स्वाह हो चुकी थी। घटना सूचना मिलते ही परिवार मौके पर पहुंचा। हालांकि, उन्होंने पशुशाला में बंधे पशुओं को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक एक भैंस की झुलस कर मौत हो गई थी जबकि दूसरी बुरी तरह झुलस गई है।
विज्ञापन
पशुशाला में रखी तूड़ी और इमारती लकड़ी भी जलकर राख हो गई। आग की सूचना मिलते ही विधायक विजय अग्निहोत्री और उपप्रधान दिनेश शर्मा मौके पर पहुंचे। इस दौरान विधायक ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद जारी की। उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
विधायक ने हलका पटवारी प्यार चंद को जल्द नुकसान की रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को भेजने के निर्देश दिए। विधायक विजय अग्निहोत्री का कहना है कि हलका पटवारी को नुकसान की रिपोर्ट जल्द बनाने के आदेश जारी कर दिए हैं।