{"_id":"57d82ee54f1c1bef30d482d0","slug":"child-drowned-in-lake","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबने से 13 वर्षीय छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तालाब में डूबने से 13 वर्षीय छात्र की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, सलौणी (हमीरपुर)
Updated Tue, 13 Sep 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत भोटा के साथ लगते सलौणी में एक तेरह वर्षीय छात्र की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव पंजारड़ के निखिल पुत्र अश्वनी कुमार के रूप में हुई है। निखिल राजकीय उच्च विद्यालय सलौणी में आठवीं कक्षा में पढ़ता था। निखिल के पिता बद्दी में एक फैक्टरी में काम करते हैं, जबकि माता गृहणी हैं। निखिल का एक बड़ा भाई है।
नाबालिग छात्र के डूबने की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, निर्धन परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है।
मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे निखिल अपने दोस्तों अंकित और विनीत के साथ गांव में ही तालाब में नहाने गया था। नहाते वक्त निखिल गहरे पानी में डूब गया। निखिल के डूबने पर उसके दोस्तों ने शोर मचाया। चीखने और चिल्लाने की आवाजें सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने निखिल को तालाब से बाहर निकाला और उपचार के लिए बड़सर अस्पताल ले गए। लेकिन, डॉक्टरों ने निखिल को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के लिए शव को क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर भेजा गया है। वहीं, पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। उधर, ग्राम पंचायत के प्रधान सुदर्शन शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।