{"_id":"57b8a6014f1c1b52586ead27","slug":"burnt-with-beedi-school-boys-molested-by-senior-at-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूर्नामेंट खेलने गए छात्रों को जलाया, कुकर्म ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टूर्नामेंट खेलने गए छात्रों को जलाया, कुकर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बड़सर
Updated Sun, 21 Aug 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
टूर्नामेंट खेलने गए छात्रों से कुकर्म।
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल के एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एक सीनियर छात्र ने अपने ही स्कूल के जूनियर छात्रों के साथ कुकर्म कर डाला। टूर्नामेंट खेलने गए छात्रों को बीड़ी से जलाया भी। स्कूल के छात्र अंडर-14 टूर्नामेंट में भाग लेने एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गए थे।
विज्ञापन
छात्रों ने घर लौटकर घटना की जानकारी अपने अभिभावकों को दी। अभिभावक और स्कूल प्रशासन इस गंभीर मामले को तूल देने के बजाय अपने स्तर पर निपटाने का प्रयास करते रहे। हालांकि मीडिया को इसकी सूचना मिलने के बाद अब स्कूल प्रशासन हरकत में आया है।
विज्ञापन
मामला उजागर होते ही बड़सर पुलिस भी मामले की छानबीन के लिए स्कूल पहुंर्ची। हालांकि, पुलिस मामले पर कुछ भी कहने से गुरेज कर रही है। स्कूल से टूर्नामेंट के लिए 17 बच्चे गए थे। इनके साथ जमा दो का छात्र भी साथ चला गया।
विज्ञापन
छात्रों का आरोप है कि आरोपी छात्र रात को उनके ऊपर कंबल फेंक कर पिटाई करता था। कई छात्रों को बीड़ी से जला भी डाला। आरोपी ने दो छात्रों से कुकर्म भी कर डाला तथा किसी को नहीं बताने की धमकी दी। आरोपी की इस हरकत से मासूम छात्र सहमे हुए हैं। अभिभावकों ने छात्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
स्कूल प्रिंसिपल ने बताया कि स्कूल से 17 बच्चे टूर्नामेंट खेलने गए थे। जमा दो का छात्र बच्चों के साथ कैसे चला गया, स्कूल पीटीआई से इसका जवाब मांगा है। उन्होंने अभिभावकों को इस बारे में लिखित शिकायत मांगी है। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जा सकेगी।
थाना प्रभारी बड़सर मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। हालांकि, अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।