फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bull beaten badly by aggresive mob at Jahu

खूंखार सांड को लोगों ने पीट-पीट कर अध्ामरा किया

Thu, 28 Jul 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, जाहू
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, जाहू Updated Thu, 28 Jul 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Bull beaten badly by aggresive mob at Jahu
सांड। - फोटो : file photo

जाहू बाजार में दर्जनों लोगों को दौड़ा-दौड़कर घायल करने वाले सांड की लोगों ने पत्थर और डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर डाला। बुधवार को बस से उतरते हुए एक बुजुर्ग व्यक्ति पर हमला कर सांड ने उसे गंभीर घायल कर दिया था।

विज्ञापन


इसके बाद घायल व्यक्ति का अस्पताल में उपचार चल रहा था। सांड ने वीरवार सुबह एक और व्यक्ति को टक्कर मार कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और स्थानीय पंचायत से सांड को काबू कर लोगों की सुरक्षा के लिए गुहार लगाई थी।
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई न होने से गुस्साए लोगों ने वीरवार को दुकानों की छत से ईंट-पत्थरों से सांड पर हमला कर दिया। इसके बाद सांड अधमरा हो गया।

लोगों का कहना है कि अगर बुधवार को जिला प्रशासन ने सांड को काबू कर लिया होता तो शायद लोग सांड को नहीं पीटते। जाहू व्यापार मंडल के प्रधान सूरत सिंह चौहान ने वीरवार को सांड के आतंक के बारे में दोबारा प्रशासन को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भरेड़ी पशु औषधालय में तैनात डॉक्टर और उनकी टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, उससे पहले ही लोगों ने सांड को अधमरा कर दिया था। हालांकि, सांड को बचा लिया गया है।

वेटरनरी विभाग डॉक्टर राकेश कुमार ने बताया कि सांड में रेबीज के कोई लक्षण नहीं हैं। लोगों ने सांड पर ईंट-पत्थरों के हमले से उसको अधमरा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed