{"_id":"590a183d4f1c1b810d441e58","slug":"atm-thieves-still-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम चोरों का दूसरे दिन भी नहीं सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम चोरों का दूसरे दिन भी नहीं सुराग
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 03 May 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
एटीएम लूट
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना सदर के अंतर्गत कुठेड़ा में स्थित केसीसी बैंक शाखा के एटीएम मशीन तोड़ नकदी चोरी करने वाले शातिरों का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, लेकिन दोनों चोर नकाबपोश होने और चोरी से पहले सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे करने के कारण पहचान में नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मंगलवार सुबह 3:25 बजे दो नकाबपोश चोरों ने एटीएम कैबिन में प्रवेश किया। चोरों ने कैबिन में लगे सीसीटीवी कैमरा पर स्प्रे कर दिया जिससे सीसीटीवी कैमरे में उनकी हरकत कैद न हो सके। इसके बाद चोरों ने गैस कटर से एटीएम मशीन को तोड़ा।
विज्ञापन
इसके बाद मशीन में जमा 2,37,500 रुपये की नकदी चोरी की और मौके से फरार हो गए। चोरों के चेहरे पर नकाब था और चोरी से पहले उन्होंने सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे कर दिया था। जिस तरह चोरों ने करीब आठ मिनट में चोरी को अंजाम दिया है, उससे स्पष्ट है कि चोरों को एटीएम मशीन में नकदी होने की पूरी जानकारी थी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरों का सुराग लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
थाना प्रभारी कुलदीप कुमार का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जल्द ही चोरों का सुराग लगा लिया जाएगा।