फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A person dumped under land slide, death

मलबे की नीचे दबकर व्यक्ति की मौत

Sat, 26 Nov 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर, अवाहदेवी
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर, अवाहदेवी Updated Sat, 26 Nov 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
A person dumped under land slide, death
मलबा। - फोटो : file photo

पुलिस चौकी अवाहदेवी के अंतर्गत दाड़ी पंचायत के घराण गांव में मलबे के नीचे दबकर व्यक्ति की मौत हो गई। हालांकि स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद व्यक्ति को मलबे से बाहर निकाला। इस दौरान लोग उसे टौणीदेवी अस्पताल ले गए लेकिन व्यक्ति ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। बीरबल कुमार (45) पुत्र मस्ताना राम निवासी घराण शनिवार सुबह की मलबे के नीचे दब कर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह करीब सवा नौ बजे अपने घर के साथ ही डंगे की खुदाई में लगा हुआ था।
विज्ञापन


खुदाई के दौरान अचानक मलबा गिरा और बीरबल मलबे के नीचे दब गया। मलबा गिरने की आवाज सुनकर साथ लगते घर में चल रहे शादी समारोह में पहुंचे लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद परिजन उसे प्राथमिक उपचार को टौणीदेवी अस्पताल ले गए लेकिन बीरबल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक अपने पीछे बूढ़ी मां, पत्नी, 13 वर्षीय बेटा और 11 साल की बेटी छोड़ गया।


गरीब परिवार से संबंध रखने वाले बीरबल के निधन से परिवार पर मुश्किलों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस अधीक्षक अजय सिंह बौद्ध का कहना है कि मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed