{"_id":"5c0aac4fbdec2241595bac52","slug":"91544203343-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगू में व्यक्ति से 369 ग्राम चरस बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांगू में व्यक्ति से 369 ग्राम चरस बरामद
Updated Fri, 07 Dec 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत चौकी धनेटा की एक टीम ने कांगू गांव में एक व्यक्ति से 369 ग्राम चरस बरामद की है। धनेटा पुलिस चौकी प्रभारी शीशपाल के अगुवाई में पुलिस ने वीरवार रात्रि कांगू गांव में सड़क पर नाका लगाया हुआ था। करीब 9.30 बजे बुढाणा गांव की ओर से एक व्यक्ति कांगू की तरफ आ रहा था। वह पुलिस टीम को देख कर पीछे मुड़कर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 369 ग्राम चरस बरामद की गई। व्यक्ति की पहचान संजीव कुमार निवासी गांव बुढाणा डाकघर कांगू तहसील नादौन जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी नादौन महिंद्र सिंह परमार का कहना है कि मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज करके संजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन