फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   हमीरपुर बस स्टैंड से स्मैक के साथ युवती गिरफ्तार

हमीरपुर बस स्टैंड से स्मैक के साथ युवती गिरफ्तार

Thu, 23 Aug 2018 10:51 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर बस स्टैंड से स्मैक के साथ युवती गिरफ्तार
हमीरपुर। शिक्षा में अग्रणी जिला हमीरपुर अब नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा है। वीरवार दोपहर को हमीरपुर बस स्टैंड पर एक बिलासपुर की युवती को 7.32 ग्राम स्मैक समेत पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा। पूछताछ के दौरान पाया कि युवती ने खुद भी कोई नशा कर रखा था। जिसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला पुलिस ने नशेड़ियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। बीते छह माह में करीब दो दर्जन से अधिक मामले एनडीपीएस में दर्ज हो चुके हैं। इससे पहले पुलिस ने गांधी चौक पर एक युवक और युवती से भी चरस बरामद की थी। दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया। लेकिन, एक से डेढ़ हफ्ते के बाद नया मामला एनडीपीएस का सामने आ रहा है। पुलिस जगह-जगह लोगों को नशे के बारे में जागरूक भी कर रही है। बावजूद इसके आए दिन हमीरपुर में नशे के कई मामले सामने आ रहे हैं। जिला हमीरपुर में सरकारी और निजी क्षेत्र में कई शिक्षण संस्थान हैं। हजारों की संख्या में यहां पर प्रदेश और देश भर के कोने कोने से बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। लेकिन, नशा माफिया इन्हें अपने चंगुल में फंसा का इनका भविष्य खत्म कर रहा है। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा का कहना है कि पुलिस ने वीरवार को बस स्टैंड पर बिलासपुर की रहने वाली एक युवती से स्मैक बरामद की है। युवती ने खुद भी नशे का सेवन कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed