{"_id":"5a1d64674f1c1b96698b5dcd","slug":"91511875687-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुलगवान गांव के रेन शेल्टर में मिला व्यक्ति का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुलगवान गांव के रेन शेल्टर में मिला व्यक्ति का शव
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू(हमीरपुर)। पुलिस चौकी जाहू के अंतर्गत मंगलवार सुबह सुलगवान गांव की वर्षाशालिका में एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान देशराज (46) निवासी कड़ोहता के रूप में हुई है।
देश राज दिहाड़ी मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। सोमवार सुबह ही वह अपने घर से मजदूरी करने निकला था। शाम को जब वह घर नहीं पहुंचा तो घर वालों ने आसपास के गांवों में उसकी तलाश की। मंगलवार सुबह ही सुलगवान बाईपास पर वर्षाशालिका में लोगों ने शव देखा। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। जाहू पुलिस चौकी प्रभारी तेन सिंह का कहना है कि शव की पहचान कड़ोहता निवासी देशराज के रूप में हुई है। वर्षाशालिका में देशराज के शव के पास देशी शराब की खाली बोतल मिली है। मौके पर काफी खून पाया गया। ऐसा माना जा रहा है कि वर्षाशालिका में बैठने के लिए बनाए गए सीमेंट के बैंच से गिरने के कारण देशराज के माथे पर गहरी चोटें लग गई थी। वहीं ठंड का मौसम होने के कारण उसका शरीर अकड़ चुका था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।