{"_id":"5b9947a3867a557f58788b06","slug":"71536772003-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादौन में पुलिस ने चरस के साथ एक दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नादौन में पुलिस ने चरस के साथ एक दबोचा
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। जिला हमीरपुर के तहत उपमंडल नादौन में पुलिस ने एक बाइक सवार को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्य आरक्षी राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार रात साढ़े सात बजे वह थाने के एक अन्य कर्मचारियों के साथ चेकिंग पर थे। इस दौरान टिब्बी के बड़ के समीप एक मोटरसाइकिल सवार को चेकिंग के लिए रोका। तलाशी के दौरान बाइक सवार से 46.87 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछने पर मोटरसाइकिल सवार ने अपना नाम रमन सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह गांव साईं डाकघर बटराण तहसील नादौन जिला हमीरपुर बताया। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने कहा कि पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन