फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   दो परिवारों के बीच मारपीट में दो लोग घायल

दो परिवारों के बीच मारपीट में दो लोग घायल

Sun, 24 Dec 2017 10:42 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत डोडण गांव में जमीन विवाद के चलते दो परिवारों में हुई मारपीट के कारण एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों का मेडिकल करवाकर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अरविंद शर्मा पुत्र कृष्ण चंद ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उनके पड़ोसी प्रदीप कुमार व उसके परिजन उनकी भूमि की विवादित सीमा पर बाड़ लगा रहे थे। जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो प्रदीप कुमार के बेटे प्रगुण ने उनके साथ हाथापाई की। अरविंद ने बताया कि प्रदीप कुमार ने इसी दौरान उसकी पत्नी मीरा कुमारी की डंडे से पिटाई कर दी। वहीं प्रदीप कुमार का कहना है कि वह अपने परिजनों सहित अपनी भूमि में पौधे लगा रहे थे, कि अचानक अरविंद व उसके परिजनों ने उनके ऊपर किसी तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस कारण उसके सिर पर गहरी चोट आई है। दोनों पक्षों द्वारा पुलिस को सूचना देने पर पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सतीश शर्मा का कहना है कि घायलों का मेडिकल करवाकर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed