{"_id":"5bd34da2bdec2269385b61c9","slug":"61540574626-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिक ने पंचायत चौकीदार पर किया तेजधार हथियार से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व सैनिक ने पंचायत चौकीदार पर किया तेजधार हथियार से हमला
Updated Fri, 26 Oct 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के एक पूर्व सैनिक ने ग्राम पंचायत के चौकीदार का रास्ता रोककर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इस वारदात में चौकीदार बुरी तरह से घायल हो गया है। पीड़ित व्यक्ति ने मारपीट के आरोप में पूर्व सैनिक के खिलाफ पुलिस थाना बड़सर में मामला दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते वीरवार रात साढ़े आठ बजे यह जानलेवा हमला किया गया। ग्राम पंचायत कलवाल का चौकीदार देशराज वीरवार शाम को अपने घर लोहारली की तरफ जा रहा था। इस दौरान लोहरली गांव के पूर्व सैनिक अशोक कुमार ने अपने घर से कुछ दूरी पर आ रहे देशराज का रास्ता रोककर उस पर तेजदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें देशराज के सिर पर गहरी चोटें आई हैं।
देशराज के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और कलवाल पंचायत प्रधान सुरेश चौधरी वहां पहुंच गए। जिन्होंने खून से लथपथ देशराज को उठाकर स्थानीय अस्पताल बड़सर पहुंचाया। इसके साथ ही दियोटसिद्ध चौकी में फोन कर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर अशोक कुमार के खिलाफ भादंसं की धारा 307 के तहत हिरासत में ले लिया। सिर पर गहरी चोटें आने से देशराज के सिर से खून बहना नहीं रुक रहा था। जिस कारण बड़सर अस्पताल से रात को ही प्राथमिक उपचार देकर पीड़ित को ऊना रेफर कर दिया गया था। उधर, डीएसपी बड़सर जसवीर सिंह ठाकुर ने मामला दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि वीरवार रात साढ़े आठ बजे लोहारली गांव के देशराज पर उसी गांव के पूर्व सैनिक अशोक कुमार ने जानलेवा हमला किया। जिससे देशराज के सिर पर गहरी चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी अशोक कुमार के खिलाफ हत्या के प्रयास में भादंसं की 307 के तहत केस दर्ज कर हिरासत में लिया है। हमला करने के कारणों की तफ्तीश जारी है।
उधर, कलवाल पंचायत प्रधान सुरेश चौधरी ने बताया कि आरोपी अशोक कुमार ने किसी नुकीले हथियार से चौकीदार देशराज पर रात के अंधेरे में जानलेवा हमला किया है। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।