{"_id":"5ba284f9867a557ecc327953","slug":"61537377529-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई और भाभी के खिलाफ नादौन थाने में केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई और भाभी के खिलाफ नादौन थाने में केस दर्ज
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। नादौन पुलिस ने रास्ता रोकने और मारपीट करने पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह मामला शिकायतकर्ता हेमराज पुत्र कालू राम गांव किटपल तहसील नादौन जिला हमीरपुर की शिकायत पर दर्ज हुआ है। हेमराज ने बताया कि बीते मंगलवार शाम 5 बजे उसके भाई और भाभी ने उसके साथ खेतों में गाली गलौज किया। जब वह अपनी पत्नी के साथ खेत से घर जा रहा था तो उसके भाई और भाभी ने रास्ता रोककर उनके साथ मारपीट की। इस मारपीट से दोनों को चोटें आई हैं। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन