फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   21 वर्षीय युवक से चरस और स्मैक बरामद

21 वर्षीय युवक से चरस और स्मैक बरामद

Sat, 21 Jul 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
21 वर्षीय युवक से चरस और स्मैक बरामद
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर में 21 वर्षीय युवक से पुलिस ने चरस और स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच अधिकारी बोध राम ने बताया कि शुक्रवार रात को वह थाने के अन्य कर्मचारियों के साथ गश्त पर थे।
विज्ञापन

इस दौरान रात पौने बारह बजे वह जब गश्त करते हुए बाईपास चौक पक्काभरो की तरफ जा रहे थे तो एक लड़का पक्का भरो बाई चौक की तरफ से आ रहा था। जो पुलिस की गाड़ी को देखकर पीछे की तरफ मुड़कर भागने लगा। शक होने पर उसे कर्मचारियों की सहायता से काबू किया। पूछने पर उसने अपना नाम गौरव जीत सिंह पुत्र विक्रमजीत सिंह वार्ड नंबर 3 प्रताप नगर हमीरपुर बताया। तलाशी के दौरान उससे 46.30 ग्राम चरस और 2 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया जा रहा है। उधर, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा का कहना है कि पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed