फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ताल के राम मंदिर में लाखों की चोरी

ताल के राम मंदिर में लाखों की चोरी

Wed, 28 Feb 2018 11:21 PM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
ताल(हमीरपुर)। जिला मुख्यालय से पंद्रह किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत ताल में बीच बाजार में बने राम मंदिर से शातिर लाखों का सामान उड़ा ले गए हैं। जिसमें आधा दर्जन के करीब तांबे की छोटी मूर्तियां, मंदिर में चढ़ाया गया सोने का छत्र, नत्थ, बालियां और हार शामिल है। इसके अलावा दान पात्र भी चोरी हुए हैं, जिसमें करीब 20 हजार रुपये नकदी बताई जा रही है।
विज्ञापन

मंदिर के संचालक प्रेम लाल सोनी ने इस बारे में पुलिस थाना हमीरपुर में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर केस दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस मंदिर के आसपास रहने वाले परिवारों से भी इस मामले में पूछताछ कर रही है। प्रेम लाल सोनी ने बताया कि यह मंदिर सालों पहले उन्होंने बनवाया था। मंदिर में भगवान राम, सीता माता, लक्ष्मण, श्रीकृष्ण, राधा, भगवान हनुमान की अलग-अलग बड़ी मूर्तियां स्थापित हैं। वह रोजाना सुबह और शाम के समय मंदिर में पूजा करते हैं। मंगलवार को भी उन्होंने मंदिर में पूजा की लेकिन बुधवार सुबह जब पूजा करने मंदिर में पहुंचे तो मंदिर में मूर्तियां, सोने का छत्र और दानपात्र समेत लाखों का अन्य सामान चोरी हो चुका था। उन्होंने कहा कि मंदिर में सीसीटीवी कैमरा भी स्थापित है। इसके बावजूद चोर मंदिर में चोरी कर फरार हो गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले को शीघ्र सुलझाने की गुहार लगाई है। उधर, जिला पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed