फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   पौने तीन वर्ष बाद भी नहीं लगा आदित्य का सुराग

पौने तीन वर्ष बाद भी नहीं लगा आदित्य का सुराग

Sun, 03 Dec 2017 10:16 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
पौने तीन वर्ष बाद भी नहीं लगा आदित्य का सुराग
हमीरपुर। दो साल के बच्चे की किडनैपिंग में पुलिस, सीआईडी और जांच एजेंसियां तीन साल के बाद भी किसी नतीजे तक नहीं पहुंच पाई हैं। किडनैपिंग का मामला दर्ज कर करीब तीन साल पहले हमीरपुर पुलिस ने मामले की जांच की, लेकिन मासूम का कोई सुराग नहीं लगा। बाद में मामला सीआईडी को सौंपा गया, लेकिन दो साल तक सीआईडी भी मामले को नहीं सुलझा पाई। इसके बाद मामले को एसआईटी को सौंप दिया गया। आरोपी अभी तक कानून की पकड़ से दूर हैं। आदित्य के माता-पिता अभी भी मासूम के घर लौटने के इंतजार में हैं।
विज्ञापन


15 फरवरी, 2015 को सलासी स्थित अपने घर के आंगन में दो साल का आदित्य खेल रहा था। खेलते समय अचानक आदित्य गायब हो गया। आदित्य के गायब होने के कुछ देर बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। परिजनों ने पुलिस थाना में आदित्य की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आदित्य की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके चलते मामला सीआईडी को सौंपा गया। आदित्य की मां का आरोप था कि उसने आखिरी बार बेटे को उन्हीं के घर में किराये के कमरे में रहने वाले एक लड़के के साथ देखा था, जो होटल मैनेजमेंट संस्थान सलासी का छात्र था।
विज्ञापन


4 अप्रैल 2015 को देर रात फिरौती मांगने के आरोप में मध्यप्रदेश के इस युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया, लेकिन बाद में युवक मुकर गया और सारी कहानी ही पलट गई। सीआईडी आरोपी युवक का नार्को टेस्ट करवाना चाहती थी, लेकिन युवक के माता-पिता ने इसकी इजाजत नहीं दी। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर बच्चे के ताया और ताई का नार्को टेस्ट भी करवाया, लेकिन इससे भी कुछ हाथ नहीं लगा। एसआईटी की जांच भी महज पूछताछ तक सीमित रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एसआईटी के प्रभारी इंस्पेक्टर राज कुमार का कहना है कि आदित्य मामले की जांच में उनकी टीम जुटी हुई है, लेकिन अभी तक कामयाबी हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed