{"_id":"5c699424bdec221309521113","slug":"41550423076-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ोलसप्पड़ डिस्पेंसरी प्रांगण से चंदन के दो पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ोलसप्पड़ डिस्पेंसरी प्रांगण से चंदन के दो पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत पड़ती आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी जोलसप्पड़ परिसर में लगे दो चंदन के पेड़ों को काटकर लकड़ी तस्कर ले गए हैं। चोरों ने शनिवार रात को इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह होने पर डिस्पेंसरी में तैनात डॉ. शिखा को जब पेड़ों के कटने और लकड़ी के चोरी होने का पता चला तो उन्होंने पुलिस थाना नादौन में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी जोलसप्पड़ परिसर में विभाग और स्टाफ के सहयोग से विभिन्न जड़ी बूटियों सहित दो चंदन के पौधे भी लगाए गए थे। इनमें से लगाए गए कई पौधे पेड़ बन चुके हैं। ऐसे ही दो चंदन के पेड़ों को शातिर रात के अंधेरे में काटकर लकड़ी को साथ ले गए। थाना प्रभारी नादौन महेंद्र सिंह परमार का कहना है कि अस्पताल में कार्यरत डॉ. शिखा शर्मा ने पुलिस को सूचना दी कि किसी ने रात के समय डिस्पेंसरी प्रांगण में लगे दो चंदन के पेड़ों को काटकर इनकी कीमती लकड़ी चुरा ली है। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का निरीक्षण किया तथा मामला दर्ज करके चोरों को पकड़ने के लिए अभियान तेज कर दिया है।