फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   प्रश्न का उत्तर न देने पर मुख्याध्यापक ने की छात्रा की पिटाई

प्रश्न का उत्तर न देने पर मुख्याध्यापक ने की छात्रा की पिटाई

Tue, 18 Sep 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के एक सरकारी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली सात वर्षीय छात्रा की मुख्याध्यापक द्वारा पिटाई करने की शिकायत परिजनों ने नादौन पुलिस से की है। शिकायत मिलने पर नादौन पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

बच्ची के परिजनों ने कहा कि यह घटना शनिवार सुबह हुई थी। जब बच्ची को प्रार्थना सभा में पूछे गए कुछ प्रश्नों के उत्तर नहीं आए। उन्होंने कहा कि शनिवार शाम जब बच्ची घर पहुंची तो परिजनों को घटना का पता चला।
विज्ञापन

परिजनों ने कहा कि बच्ची के बाजू और टांगों पर गहरे घावों के निशान थे और उसके नाक से खून बह रहा था। उन्होंने कहा कि दो दिन छुट्टी होने के कारण उन्होंने अपने तौर पर बच्ची का उपचार करवाया। बच्ची को मंगलवार को नादौन अस्पताल लाया गया। परिजनों ने मंगलवार को ही मामले की शिकायत नादौन पुलिस थाना में की। इसके बाद पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया और मामला दर्ज किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के लोगों ने उक्त अध्यापक की पहले भी शिकायत की है। परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में डॉ. बीएस राणा ने कहा कि बच्ची को कुछ टेस्टों के लिए हमीरपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं थाना प्रभारी नादौन महेंद्र परमार ने कहा कि बच्ची के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि बच्ची का मेडिकल करवा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed