{"_id":"5b32745c4f1c1bf36e8ba166","slug":"31530033244-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाहू सुपर हाइवे में कार दुर्घटना में चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जाहू सुपर हाइवे में कार दुर्घटना में चालक की मौत
Updated Tue, 26 Jun 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू(हमीरपुर)। पुलिस चौकी जाहू के तहत भोटा-कलखर सुपर हाईवे पर मंगलवार शाम को एक तेज रफ्तार कार बीच सड़क पर पलट गई। कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि सड़क पर दो से तीन पलटे लगे। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल कार चालक की मौत हो गई। दुर्घटना के कारण सुपर हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जिससे इस मार्ग पर करीब आधा घंटा यातायात बाधित रहा।
मृतक चालक की पहचान गांव डोहग होड, तहसील भोरंज जिला हमीरपुर निवासी राजू के रूप में हुई है। राजू मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मंडी के बलद्धाड़ा की ओर से अपने घर सुलगवान की तरफ आ रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार कार बीच हाईवे पर पलट गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया है। उधर, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा का कहना है कि पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।