फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   भतीजे के थप्पड़ से फटा चाचा के कान का पर्दा, केस दर्ज

भतीजे के थप्पड़ से फटा चाचा के कान का पर्दा, केस दर्ज

Mon, 25 Mar 2019 07:46 PM IST
mukesh kumar mukesh kumar
Updated Mon, 25 Mar 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत गांव तरोपका में एक भतीजे ने थप्पड़ मारकर चाचा के कान का पर्दा फाड़ दिया। घटना बीती नौ मार्च की है, लेकिन पीड़ित का मेडिकल करवाने के बाद आई रिपोर्ट में चिकित्सक ने इसे गंभीर चोट बताया है। जिस पर पुलिस ने भादंसं की धारा 323 और 325 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना सदर में पीड़ित युद्धवीर सिंह निवासी तरोपका ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसने अपने भतीजे से शुगर की दवाई मंगवाई थी। जिस पर उसने भतीजे रमन कुमार को 152 रुपये दिए। लेकिन रमन वह दवाई नहीं लाया और जब उसने रमन से पैसे लौटाने को कहा तो उसने थप्पड़ जड़ दिए। नौ मार्च को शिकायत दर्ज हुई और 24 मार्च को गंभीर चोट के कारण पुलिस ने धारा 323 और 325 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि शिकायत के बाद पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल करवाया था। 24 मार्च को मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोट आने के कारण भादंसं की धारा 323 और 325 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed