फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   नादौन बस स्टैंड पर दबोची दो महिला चेन स्नैचर

नादौन बस स्टैंड पर दबोची दो महिला चेन स्नैचर

Sat, 09 Mar 2019 10:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। निजी बस में सफर कर रही पंजाब की दो महिलाओं ने भीड़ का फायदा उठाते हुए स्थानीय महिला की चेन छीन ली। महिला को जैसे ही गले से चेन गायब होने का आभास हुआ तो उसने और उसके साथ मौजूद महिला ने शोर मचाया और दोनों महिलाओं को बस में ही दबोच लिया। इस दौरान बस में मौजूद सवारियों ने दोनों आरोपी महिलाओं की धुनाई कर डाली। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची नादौन पुलिस आरोपी महिलाओं को थाने ले गई। पुलिस की पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वे पंजाब के आनंदपुर साहिब की रहने वाली हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम नादौन बस स्टैंड से मझीण की ओर जाने वाली निजी बस में उस समय अफरातफरी मच गई जब चेन स्नैचर दो महिलाओं ने एक महिला का मंगलसूत्र छीन लिया। पीड़ित महिला मधुबाला निवासी जमूली ने बताया कि वह गांव की संतोष कुमारी के साथ बाजार आई थीं। शनिवार शाम को जब वह घर जाने के लिए बस में चढ़ी तो दो महिलाओं ने बस में भीड़ डालते हुए उसके गले से मंगल सूत्र छीन लिया। जिसका आभार उसे हो गया और अन्य महिला के साथ आरोपी महिलाओं को दबोच लिया। मधुबाला बीडीसी सदस्य भी हैं। इस घटना की क्षेत्र में काफी चर्चा है। इससे पहले भी नादौन बस स्टैंट पर चेन स्नैचिंग की काफी घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों ने पुलिस से सतर्कता बढ़ाए जाने की मांग की है। आरोपी महिलाओं का कहना है कि वह आनंदपुर सहिब की रहने वाली हैं और ज्वालामुखी आई थीं और वापस आनंदपुर साहिब जा रही थीं। लोगों का कहना है कि यदि महिलाएं आनंदपुर साहिब जा रही थीं तो विपरीत दिशा में मझीण की ओर जाने वाली निजी बस में क्या कर रही थीं। एसएचओ महेंद्र सिंह परमार का कहना है कि महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। उक्त महिलाएं आनंदपुर साहिब की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed