फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   नेरचौक में दबोचे शटरिंग की प्लेटें चोरी करने वाले तीन आरोपी

नेरचौक में दबोचे शटरिंग की प्लेटें चोरी करने वाले तीन आरोपी

Fri, 16 Nov 2018 10:45 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत लोहारड़ा गांव में लोहे की शटरिंग की 50 प्लेटें चुराने के आरोपियों को पुलिस ने मंडी जिले के नेरचौक में दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन

सुभाष चंद पुत्र धर्म सिंह गांव और डा. लोहारड़ा तहसील बड़सर जिला हमीरपुर ने बड़सर थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने लोहारड़ा में ट्रांसफार्मर के साथ 55 लोहे की प्लेटें रखी हुई थीं। जिसमें से 50 प्लेटें बुधवार रात को चोरी हो गईं। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी और नेरचौक से अजय कुमार पुत्र किशन लाल गांव बंगला कलौनी भ्यूली जिला मंडी, मंजीत कुमार पुत्र सुभाष कुमार गांव द्रमण डा. कोटला जिला चंबा, श्याम उर्फ सुखा पुत्र अशोक कुमार गांव भीमनगर बस्ती मुहल्ला समाना जिला पटियाला पंजाब को भ्यूली जिला मंडी से गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस ने चोरी हुई 50 लोहे की प्लेटों को नेरचौक में एक कबाड़ी की दुकान से बरामद किया। डीएसपी जसवीर ठाकुर का कहना है कि सुभाष चंद ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी शटरिंग की प्लेटें चोरी हो गई हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नेरचौक मंडी से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed