{"_id":"5b37ae344f1c1b95598b6ea5","slug":"201530375732-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर होने के शक के कारण पीट डाले तीन युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोर होने के शक के कारण पीट डाले तीन युवक
Updated Sat, 30 Jun 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
beat
नादौन (हमीरपुर)। स्थानीय बस अड्डे में शनिवार शाम को लोगों ने तीन प्रवासी युवकों को पीट डाला। लोगों को संदेह हुआ कि प्रवासी किसी का सामान उठाने का प्रयास कर रहे हैं। लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और उनकी धुनाई कर दी।
विज्ञापन
इस बीच इन तीनों युवकों में से एक लोगों के चंगुल से भागने में कामयाब हो गया। परंतु बस अड्डा के कुछ दुकानदारों ने उसे भाग कर पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस के मौका पर पहुंचने पर लोगों ने इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। राजेश, भजन और नीनू नामक यह तीनों रोहतक से ज्वालामुखी माथा टेकने आए थे। शनिवार सुबह माथा टेककर वह लोग वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान नादौन बस अड्डा पर लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट की। थाना प्रभारी नादौन महेंद्र सिंह परमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन