फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बल्यूट सहकारी सभा के गबन के आरोपी स‌च‌िव की संपत्तियों की होगी जांच

बल्यूट सहकारी सभा के गबन के आरोपी सचिव की संपत्तियों की होगी जांच

Mon, 22 Jan 2018 11:18 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। दि बल्यूट कृषि सहकारी सभा में करोड़ों के गबन मामले के मुख्य आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद सभा के पीड़ित उपभोक्ताओं ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा से मुलाकात कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही उनका डूबा हुआ पैसा वापस करवाने की भी गुहार लगाई। वहीं जांच में पता चला है कि फरार चल रहे आरोपी को कोई उसका रिश्तेदार पूरी सूचनाएं बाहर जारी कर रहा था। अगर आरोपी को सूचना नहीं मिलती तो वह आसानी से पुलिस की पकड़ में आ जाता।
विज्ञापन

सबसे पहले आरोपी हमीरपुर से भागने के बाद गाजियाबाद पहुंचा और उससे यहां पर एक कपड़े का कारोबार शुरू किया लेकिन किसी ने उसे सूचना दी कि पुलिस आ रही है वह अपना कारोबार छोड़ कानपुर पहुंच गया। इसके बाद वह उत्तराखंड के देहरादून पहुंच गया। जब पुलिस को खबर मिली कि आरोपी देहरादून है तो वह मोहाली पहुंच गया। इसके बाद पठानकोट में एक दुकान में काम कर रहा था। लेकिन यहां हमीरपुर के एक स्थानीय व्यक्ति ने उसे पहचान लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस पठानकोट पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर को इस मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। उधर, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने कहा कि एडिशनल एसपी को मामले की जांच का जिम्मा दिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी सचिव की चल और अचल संपत्तियों की जांच के आदेश भी जारी किए हैं ताकि पीड़ित लोगों के नुकसान की भरपाई हो सके। उन्होंने कहा कि आरोपी के सिर पर बाल नहीं हैं, लेकिन वह नकली बाल वाली टोपी पहन पठानकोट में घूम रहा था ताकि पहचाना न जा सके। बावजूद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed