फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   पकड़ा गया 11 चोरियों का आरोपी

पकड़ा गया 11 चोरियों का आरोपी

Sun, 03 Dec 2017 10:17 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया 11 चोरियों का आरोपी
बड़सर (हमीरपुर)। स्थानीय पुलिस ने ढटवाल क्षेत्र में हुई चोरियों के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ढटवाल क्षेत्र में पिछले सप्ताह करीब 11 चोरियों हुई थीं। इनमें नकदी, गहने और कीमती सामान चोरी हुआ था। इन चोरियों का आरोपी रामपाल पुत्र तुलसी राम निवासी बरमाणा जिला बिलासपुर का रहने वाला है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की पहचान हुई थी। इसके बाद पुलिस कई दिनों से आरोपी पर नजर रखे हुई थी। पुलिस ने आरोपी को उसके घर बरमाणा से गिरफ्तार कर लिया। ढटवाल क्षेत्र के जमली व बड़ा ग्रां में मंदिर, दुकानों, स्कूलों व घरों में चोरियां हुई थीं। बड़ा ग्रां में निजी स्कूल के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को संदिग्ध पाया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने शक के आधार पर दूसरे थानों में आरोपी की पहचान के लिए फोटो भेजा। इसमें आरोपी पर शिमला, मंडी व बिलासपुर क्षेत्र में चोरियों में संलिप्तता पर मुकदमे चलने का पता चला। पुलिस ने आरोपी के घर पर नजर रखना शुरू कर दिया। आरोपी के घर में होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे बरमाणा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से कोई सामान बरामद नहीं हुआ है। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इन चोरियों में उसके साथ दूसरे साथी भी हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस पूछताछ में जुटी है। सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


बड़सर पुलिस थाना प्रभारी जयनंद शर्मा का कहना है कि पुलिस ने बड़ा ग्रां क्षेत्र में हुईं चोरियों के आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी में आरोपी का चेहरा दिखने पर शक हुआ था। पुलिस आरोपी को बरमाणा से गिरफ्तार करके लाई है। उसके साथ अन्य साथी हो सकते हैं। अभी पूछताछ की जा रही है। सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed