{"_id":"5a91a4124f1c1b2a788b7a44","slug":"161519494162-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड़दंग मचाने पर 3 गिरफ्तार, क्रिकेट मैच भी करवाया बंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हुड़दंग मचाने पर 3 गिरफ्तार, क्रिकेट मैच भी करवाया बंद
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर के खेल मैदान में चल रही नाइट क्रिकेट ट्रॉफी को जिला प्रशासन ने बंद करवा दिया है। प्रशासन ने यह कार्रवाई सदर पुलिस की मांग पर की है। शुक्रवार रात को क्रिकेट मैच के दौरान शहर में कुछ युवकों ने नशे का सेवन कर खूब हुड़दंग मचाया। रात भर जोर जोर से चिल्लाने की आवाजों से शहर के लोग परेशान हुए और उन्होंने अपने नींद खराब होने पर सदर पुलिस को दूरभाष पर शिकायत दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन युवकों को हुड़दंग मचाने पर गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान नीरज, नरेंद्र और आदित्य के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें सलाखों के पीछे धकेल दिया। शनिवार को पुलिस ने तीनों को दोबारा कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। इसके साथ ही शहरवासियों ने कहा कि रात्रि क्रिकेट मैच के दौरान उनकी नींद खराब हो रही है। इसके साथ ही हुड़दंगबाजी के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहरवासियों की इस मांग को पुलिस ने एसडीएम के समक्ष रखा। जिसके बाद शनिवार को एसडीएम हमीरपुर ने क्रिकेट मैच के लिए खेल मैदान की दी गई परमिशन को रद्द कर दिया। उधर, अतिरिक्त थाना प्रभारी बलदेव सिंह ने कहा कि शुक्रवार रात को हुड़दंग मचाने पर तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। तीनों का अस्पताल में मेडिकल भी करवाया गया, जिसमें नशे के सेवन की पुष्टि हुई है। शनिवार को तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई है। इसके साथ ही नाइट क्रिकेट मैच की परशिमन को भी एसडीएम ने रद्द कर दिया गया है।