फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   पति ने डंडे से पीटी पत्नी, लहूलुहान

पति ने डंडे से पीटी पत्नी, लहूलुहान

Mon, 08 Jan 2018 11:19 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत निकटवर्ती हरमंदिर गांव निवासी महिला ने अपने पति पर डंडे से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला को लहूलुहान अवस्था में नादौन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। उसके सिर, बाजू व टांग पर गंभीर घाव हैं। पीड़िता 35 वर्षीय अंजना ठाकुर पत्नी गुरदेव सिंह ने पुलिस को दिए अपने ब्यान में कहा है कि वह दोसड़का गांव के पास अपना ढाबा चला कर परिवार का पेट पाल रही है। सोमवार सुबह जब वह अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थीं तो उसके पति ने अचानक ही उससे गाली गलौज करना आरंभ कर दिया। इसी दौरान गुरदेव ने लकड़ी के गट्ठे से उसके सिर पर जोर से वार कर दिया। जिसके कारण उसके सिर पर गहरी चोटें आई हैं। उसने बताया कि उसका पति काफी देर तक उसकी पिटाई करता रहा। जैसे तैसे उसने अपने आप को बचाया और नादौन थाना पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। अंजना ने बताया कि उसकी शादी को 15 वर्ष हो गए हैं। उसका 13 साल का एक बेटा भी है। महिला ने आरोप लगाया कि विवाह के तीन वर्ष बाद से ही उसके पति ने उसके साथ मारपीट आरंभ कर दी थी। थाना प्रभारी सतीश शर्मा ने बताया कि महिला का मेडिकल करवा कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed